Satheesan Oath: कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन, सतीशन ने केरल सीएम पद की ली शपथ, राहुल-प्रियंका सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

VD Satishan: रविवार को सतीशन ने राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने पूरे मंत्रिमंडल के बारे में जानकारी दी। नए मंत्रिमंडल में अनुभव और पीढ़ीगत बदलाव का मिश्रण दिखता है...

Satheesan CM Oath Ceremony: केरल में कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन है। लंबे इंतजार के बाद यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है। आज तिरुवनंतपुरम में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने केरल में सत्ता संभाली है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशान राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सतीशन के साथ 20 सदस्यीय मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगी, जो एक दशक तक विपक्ष में रहने के बाद यूडीएफ सरकार की वापसी का प्रतीक है।

sateeshan

केरल में सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दिग्गज नेता

शपथ ग्रहण समारोह केरल की राजधानी के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित हुआ, जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, गठबंधन के नेता और हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुआ। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी दिल्ली से केरल रवाना हुए। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे भी समारोह में मौजूद रहे।

End of Feed