थाईलैंड-कंबोडिया के हालात पर भारत की कड़ी नजर, कहा- दोनों देशों के साथ हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य संघर्ष जारी रहने के मद्देनजर भारत ने शनिवार को कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने तथा तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएंगे।

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य संघर्ष जारी रहने के मद्देनजर भारत ने शनिवार को कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त हो जाएगी। गुरुवार को दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सीमा पर शुरू हुए संघर्ष में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और लगभग 1,50,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

भारत के दोनों देशों संग घनिष्ठ संबंध

संघर्ष के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ने इस क्षेत्र में भारतीय यात्रियों को किसी भी सहायता के लिए दोनों देशों में स्थित संबंधित दूतावासों से संपर्क करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने तथा तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएंगे।’’

End of Feed