CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित, जानिए दिपके की टीम में कौन-कौन शामिल, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

कॉजपा ने देश के चार क्षेत्रों - उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर, तथा पश्चिम के नेतृत्व की जिम्मेदारियां भी तय कीं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक विस्तार पर सौरव दास ने कहा, 'हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं।

CJP National Executive Committee : अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 'कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया, जिसमें संस्थापक अभिजीत दीपके (30) को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास (27) और प्रवक्ता आशुतोष रांका (30) संगठन के सह-संयोजक होंगे। शहर में स्थित दीपके के आवास पर कॉजपा की मुख्य टीम की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई।

Cjp

सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित।

जमीनी स्तर पर काम करेगी सीजेपी

इसके पदाधिकारियों ने कहा कि कॉजपा को फिलहाल राजनीतिक दल में नहीं बदला जाएगा, बल्कि यह जमीनी स्तर पर काम करेगी। कॉजपा ने बाद में एक बयान जारी कर संगठन के पदाधिकारियों के नामों की जानकारी दी। बयान में कहा गया, 'हमारे खाके को लागू करने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति ने हमारी पहली राष्ट्रीय नेतृत्व सूची को मंजूरी दे दी है। अगले छह महीनों में कॉजपा पूरे भारत में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयों की स्थापना करेगी। आज बताए गए नामों के अलावा कॉजपा द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी के रूप में नामित नहीं किया गया है।'

End of Feed