अभिजीत दीपके और हम दोनों कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार...CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ने किया दावा

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले बड़े प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार और पुलिस उनके शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

CJP Leaders: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच टकराव गहराता जा रहा है। 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शन से पहले CJP नेता सौरव दास आशंका जताई है कि उन्हें, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका समेत अन्य नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

CJP Ranka

CJP नेताओं ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

गिरफ्तारी का जताया अंदेशा

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले बड़े प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार और पुलिस उनके शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। सौरव दास ने कहा कि अगर सरकार यह सोचती है कि तानाशाही रवैये से युवाओं की आवाज दबाई जा सकती है, तो यह उनकी भूल है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद 10 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचें।

End of Feed