CJP लीडर्स ने जमकर की पार्टी, लेकिन वालंटियर्स को बेसहारा और भूखा छोड़ दिया, कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब राजनीतिक टिप्पणीकार और प्रसिद्ध यूट्यूबर मेघनाद एस ने CJP प्रवक्ता सौरव दास के एक इंस्टाग्राम वीडियो पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। इस वीडियो का कैप्शन 'रेजिग्नेशन पार्टी' (Resignation Party) था, जिसमें पार्टी के नेता बच्चों और समर्थकों के साथ डांस करते हुए जश्न मना रहे थे।

2026नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर और शुरुआती समर्थकों के तीखे हमलों का सामना कर रही है। शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आंदोलन की बड़ी जीत बताते हुए जहां एक तरफ CJP के शीर्ष नेता इनडोर पार्टी में डांस कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ करीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे वालंटियर्स और छात्रों को कथित तौर पर लावारिस और भूखा छोड़ दिया गया।

CJP party

CJP की पार्टी पर विवाद (PTI - X)

यूट्यूबर मेघनाद एस का फूटा गुस्सा

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब राजनीतिक टिप्पणीकार और प्रसिद्ध यूट्यूबर मेघनाद एस ने CJP प्रवक्ता सौरव दास के एक इंस्टाग्राम वीडियो पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। इस वीडियो का कैप्शन 'रेजिग्नेशन पार्टी' (Resignation Party) था, जिसमें पार्टी के नेता बच्चों और समर्थकों के साथ डांस करते हुए जश्न मना रहे थे। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए मेघनाद ने लिखा, "मैं यह सुबह के 4 बजे देख रहा हूं। मैं और कुछ अन्य लोग पिछले दो दिनों से अपने निजी पैसों से उन बेसहारा और भूखे CJP वालंटियर्स और प्रदर्शनकारियों को घर भेज रहे हैं जिन्हें आपने लावारिस छोड़ दिया। मैं कुछ नहीं बोलने वाला था, लेकिन इस वीडियो को देखकर मेरा खून खौल गया है।"

End of Feed