जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

इस यात्रा के जरिए संगठन का इरादा केवल नीट परीक्षा सुधार तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर युवाओं के वास्तविक मुद्दों, बढ़ती बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली की कमियों पर सीधे बात करना है।

CJP Next Chapter: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पर्चा लीक मामले और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने वाले संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने अपने आंदोलन को बड़ा रूप देने का फैसला किया है। संगठन ने घोषणा की है कि वह देशभर के छात्रों और युवाओं को एकजुट करने के लिए एक व्यापक 'युवा संवाद यात्रा' (Youth Listening Tour) की शुरुआत कर रहा है। इसे लेकर पार्टी 5 और 6 अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में दो दिन का मंथन करेगी। इस यात्रा के जरिए संगठन का इरादा केवल नीट परीक्षा सुधार तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर युवाओं के वास्तविक मुद्दों, बढ़ती बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली की कमियों पर सीधे बात करना है।

CJP

कॉकरोच जनता पार्टी की नई रणनीति

क्या है 'युवा संवाद यात्रा' और क्या है योजना?

राजधानी दिल्ली में कई दिनों तक चले धरने के बाद, संगठन के प्रतिनिधियों का मानना है कि इस लड़ाई को अब देश के कोने-कोने तक पहुंचाना जरूरी है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के प्रमुख शहरों, कोचिंग केंद्रों और विश्वविद्यालयों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान बड़े-बड़े भाषणों या रैलियों की जगह छोटी-चौपालों और बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों की बातें सीधे सुनी जाएंगी। संगठन इस यात्रा के माध्यम से परीक्षाओं में होने वाली धांधली से प्रभावित छात्रों का आंकड़ा एकत्र करेगा और उनकी समस्याओं का दस्तावेजीकरण करेगा।

End of Feed