'CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में दें इस्तीफा', CJP ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान, रखीं तीन डिमांड

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की 48 घंटे की मोहलत के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विवाद गहरा गया है। CJP ने CEC के इस्तीफे, आगामी चुनावों को रोकने और चुनाव आयोग के नियुक्ति कानून को बदलने जैसी 3 प्रमुख मांगें रखी हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़ा विवाद अब पूरी तरह से गरमा चुका है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद मार्ग थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, तो दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।

cjp demands cec gyanesh kumar resignation

अब चुनाव आयोग के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ चेतावनी दी है कि अगर CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देश में 'जंतर-मंतर 2.0' जैसा बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। CJP का कहना है कि यह किसी एक राजनीतिक दल-चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस, आप या टीएमसी-का मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर देश के युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है।

End of Feed