CJP Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी आज जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने जा रही है। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। शनिवार सुबह सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा,"जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं....एक जो हो रहा है होने दो, बर्दाश्त करते रहे। या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की।"
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का बड़ा संदेश
उन्होंने आगे कहा कि देश के पीएम को डर क्यों लग रहा है। क्या जरूरत पड़ी है मेट्रो बंद करने की. जम्मू और कश्मीर से सुरक्षा बल बुलाया गया, क्या देश के साथ जंग लड़ने चाहते हैं? ज्ञानेश कुमार इतने प्रिय क्यों है? विरोध करना हमारा अधिकार है। मुझे अरेस्ट करना है, कर लें। मुझे डर नहीं लगता।
क्या है सीजेपी की मांग?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित 'वोट चोरी' और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता है। प्रदर्शन के संदर्भ में निर्वाचन आयोग की जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि CJP की अपनी आधिकारिक मांगों और INDIA गठबंधन की मांगों में अंतर हो सकता है। इसलिए दोनों को एक ही सूची में शामिल करना सही नहीं होगा।
सीजेपी की मांगों के मुताबिक, 10 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन में मुख्य रूप से तीन मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
1. मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा: CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। संगठन ने मतदाता अधिकारों से जुड़े कथित उल्लंघनों को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई है।
2. एसआईआर प्रक्रिया पर रोक: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नाम हटाने और बदलाव की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। CJP मतदाता सूची की समीक्षा और जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने की भी मांग कर रही है।
3. चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच: मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और SIR से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।
सीजेपी को मिला राजनीतिक दलों का साथ
बता दें कि सीजेपी के इस प्रदर्शन को कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला हुआ है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आंदोलनकारियों के समर्थन में संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश की युवा ऊर्जा उनके साथ है और अगर भाजपा सरकार ताकत के बल पर जनता को रोकने की कोशिश करेगी, तो यह उसकी बड़ी भूल साबित होगी। वहीं, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो ने शुक्रवार को अपील की है कि प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल हों।
