कल सरकार से फिर मिलेगी CJP, जानें आज किस मुद्दे पर अटकी बात

केंद्र सरकार के साथ बैठक के बाद CJP ने दावा किया है कि सरकार ने उनकी दो मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि, एक मांग पर अब भी सहमति बनती नहीं दिख रही है। क्या है वह मांग और क्या कल उस मांग पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन सकती है?

NEET Paper Leak के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लगातार दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। 20 जून को शुरू हुआ यह धरना-प्रदर्शन आज 24 जुलाई को भी जारी है। अब देश के कई अन्य शहरों में भी पेपर लीक के खिलाफ धरने-प्रदर्शन होने लगे हैं। CJP और आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी है। आंदोलनकारी छात्रों की तरफ से आज CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। हालांकि, आज दोनों पक्षों में सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बनी। चलिए जानते हैं आज किन मुद्दों पर बात हुई और किस मुद्दे पर बात अटक गई।

CJP at Jantar Mantar

कल फिर होगी सरकार से मुलाकात, आज यहां अटकी बात

केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच आज यानी शुक्रवार 24 जुलाई को लगभग दो घंटे तक बैठक हुई। बैठक के बाद CJP ने दावा किया कि सरकार ने सिद्धांततः पार्टी की दो मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के अनुसार जिन दो मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया, उनमें से एक पेपर लीक की घटना के बाद आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने और आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR और अन्य कानूनी मामलों को वापस लेने की मांग शामिल हैं।

End of Feed