CJI गवई ने अपने उत्तराधिकारी का नाम कानून मंत्रालय को भेजा, जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश

वर्तमान चीफ जस्टिस बी आर गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस बी आर गवई के रिटायर होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

CJI Gavai Recommends Justice Surya Kant: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी आर गवई ने अपने उत्तराधिकारी का नाम कानून मंत्रालय को भेजा है। जस्टिस बी आर गवई ने जस्टिस सूर्यकांत का नाम अपने उत्तराधिकारी के तौर पर भेजा है। पिछले दिनों कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई से उत्तराधिकारी का नाम मांगा था। वर्तमान चीफ जस्टिस बी आर गवई 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस बी आर गवई के रिटायर होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा।

CJI suryakant

जस्टिस सूर्यकांत (PTI)

सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है। प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश की होनी चाहिए, जिन्हें पद धारण करने के लिए उपयुक्त माना जाता है।

End of Feed