ट्रोलिंग के बाद पुणे BJP उम्मीदवार पूजा मोरे को नाम लेना पड़ा वापस, आंखों से निकले आंसू, पुराना वीडियो पड़ा भारी

पूजा मोरे की उम्मीदवारी तब विवाद में आ गई जब मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी के खिलाफ की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों वाले उनके पुराने वीडियो सामने आए।

Pune Civic polls: भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद पुणे महानगरपालिका चुनाव में पूजा मोरे-जाधव की उम्मीदवारी वापस ले ली है। पूजा मोरे-जाधव को 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सहयोगी दल आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) के कोटे के तहत वार्ड नंबर दो से उम्मीदवार के रूप में भाजपा की ओर से एबी फॉर्म (नामांकन दाखिल करने के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज) दिया गया था।

pooja more

पूजा मोरे ने लिया नाम वापस (ANI)

देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी के खिलाफ की थी टिप्पणियां

उनकी उम्मीदवारी तब विवाद में आ गई जब मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी के खिलाफ की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों वाले उनके पुराने वीडियो सामने आए। केंद्रीय मंत्री और पुणे से भाजपा सांसद मुरलीधर मोहोल ने पुष्टि की कि उनका नामांकन वापस ले लिया गया है। वहीं मोरे-जाधव ने खुद को सोशल मीडिया ‘ट्रोलिंग’ का शिकार बताया।

End of Feed