'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर बोले चिराग पासवान

बिहार के विभिन्न जिलों से आ रही आपराधिक घटनाओं की तस्वीरों ने महिला सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, जिससे प्रदेश की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लगातार हो रही इन वारदातों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अहम सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नाराजगी जाहिर की है।

बिहार में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। महिलाओं और नाबालिगों से जुड़ी घटनाओं को लेकर अब सत्तारूढ़ NDA के भीतर से भी सवाल उठने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राज्य के मौजूदा हालात पर खुलकर नाराजगी जताई है।

​चिराग पासवान



चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार को घेरा।

एक इंटरव्यू और मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। एनडीए के साथी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में अपराध के जो हालात हैं, उसे देखकर उन्हें मौजूदा सरकार का सहयोगी होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है। चिराग पासवान ने कहा कि सरकार में शामिल होने के कारण वह कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों से खुद को अलग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जिस सरकार का वह हिस्सा हैं, अगर उसके कार्यकाल में लोगों के भीतर सुरक्षा को लेकर डर पैदा हो रहा है तो यह उनके लिए गंभीर चिंता का विषय है।

End of Feed