यूपी विधानसभा चुनाव में किसके साथ जाएगी लोजपा? चिराग पासवान ने दिया बड़ा अपडेट

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: चिराग पासवान ने घोषणा की है कि इस साल रामविलास पासवान की जयंती लखनऊ में मनाई जाएगी। इसके जरिए पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना संगठन मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को तेज करना चाहती है।

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि राज्य में अपने संगठन को मजबूत करना भी है। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का लगातार विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला पार्टी की प्रदेश इकाई करेगी, जिसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड उसे मंजूरी देगा।

Chirag Paswan

चिराग पासवान ने विधानसभा में उतरने के दिए संकेत

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने यह भी घोषणा की कि इस साल उनके पिता और पार्टी संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाई जाएगी। उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना और राज्य में संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) देशभर में अपना दायरा बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है और उत्तर प्रदेश इस रणनीति का एक अहम हिस्सा है।

End of Feed