जानलेवा साबित हो सकते थे चीन में बने स्मोक कैन, दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 11:33 AM IST

Parliament Security Breach : आरोपी लोकसभा में जब स्मोक कैन से गैस छोड़ रहे थे तो किसी का मुंह ढंका नहीं था। ऐसे में सांसदों का दम घुट सकता था। या जिन्हें सांस की दिक्कत है उनकी जान को खतरा हो सकता था। चीन में बने हुए इन स्मोक कैन को मुंबई से खरीदा गया था।

Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में नई एवं चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक लोकसभा में आरोपियों की ओर से छोड़ा गया स्मोक कैन जानलेवा साबित हो सकता था। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में कई बड़ी बातें कही गई हैं। इससे सांसदों की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस के अनुसार कैन के ऊपर कुछ वार्निंग लिखी गई थी। उस पर लिखा गया था कि इसे बंद कमरे में इस्तेमाल न किया जाए। चश्मे और मुंह ढंकने के बाद ही इसका इस्तेमाल किया जाए। इस वार्निंग को अगर देखा जाए तो यह काफी गंभीर है।

smoke cane

बुधवार को संसद की सुरक्षा में लगी सेंध।

कैन पर थी वैधानिक चेतावनी

आरोपी लोकसभा में जब स्मोक कैन से गैस छोड़ रहे थे तो किसी का मुंह ढंका नहीं था। ऐसे में सांसदों का दम घुट सकता था। या जिन्हें सांस की दिक्कत है उनकी जान को खतरा हो सकता था। चीन में बने हुए इन स्मोक कैन को मुंबई से खरीदा गया था। कैन पर इसके प्रयोग के निर्देश और वैधानिक चेतावनी लिखी गई थी।

End of Feed