छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल के डिप्टी सेक्रेटरी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का है आरोप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 4, 2022, 12:00 AM IST

छत्तीसगढ़ की शक्तिशाली अधिकारी माने जानी वाली सौम्या चौरसिया को ईडी ने पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। चौरसिया के यहां पहले छापा भी पड़ चुका है। तब बघेल सरकार और केंद्र सरकार में इसके लेकर ठन भी गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव स्तर की अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य में कथित कोयला ढुलाई घोटाले में धन शोधन की जांच के संबंध में यह गिरफ्तारी की गई है।

bhupesh baghel deputy secretary

भूपेश बघेल के खास अधिकारी को ईडी ने किया गिरफ्तार

राज्य की शक्तिशाली नौकरशाह मानी जाने वाली चौरसिया को संघीय एजेंसी द्वारा पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया को स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया। इससे पहले ईडी ने अक्टूबर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य लोगों को मामले में कई छापे मारने के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं सौम्या की इस गिरफ्तारी से पहले उनके आवास पर भी छापा मारा जा चुका है।

End of Feed