Chhattisgarh News: कृषि मंत्री रामविचार नेताम हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Ramvichar Netam Accident News: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम हादसे का शिकार हो गए हैं। कार दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ramvichar Netam Accident News: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम हादसे का शिकार हो गए हैं। कार दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब कृषि मंत्री नेताम कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जेवरा गांव के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

Chhattisgarh Minister Car Accident

हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त मुख्यमंत्री के काफिले में एक गाड़ी घुस गई, जिसकी वजह से कृषि मंत्री नेताम को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एंबुलेंस से रायपुर लाया गया है, जहां रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहार जायसवाल व कई मंत्री व भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं, डॉक्टरों ने नेताम को खतरे से बाहर बताया है।

End of Feed