शिवाजी महाराज हो गए पुराने, अंबेडकर-गडकरी जैसे नए आदर्श चुनें- बोले कोश्यारी, NCP ने घेरा- मत खेलो, महंगी पड़ेगी होशियारी

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2022, 05:55 PM IST

राज्यपाल ने बयान दिया था, "अगर कोई आपसे पूछता है कि कौन आपका आदर्श (आइडल) है, तब आपको इसे ढूंढने या नाम बताने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपको ये महाराष्ट्र में ही मिल जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने आदर्श हो गए हैं। आप भीमराव अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी जैसे नए आदर्शों में अपना आइडल ढूंढ सकते हैं।"

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने आदर्श हो गए हैं। लोगों को भीमराव अंबेडकर और नितिन गडकरी सरीखे आइडल्स में से अब अपने नए आदर्श को चुनना चाहिए। कोश्यारी के इस बयान पर सूबे में सियासी बवाल मच गया है। शिवसेना और एनसीपी ने इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया। साथ ही राज्यपाल पर जुबानी प्रहार किया और दो टूक कहा- आप हमारी अस्मिता से मत खेलो, आपको यह होशियारी महंगी पड़ेगी।

BS Koshyari Statement

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। (फाइल)

End of Feed