Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Usha Arghya: उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Chhath Puja 2026: लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का आज (सोमवार, 16 नवंबर) उगते हुए सूर्य देव को 'उषा अर्घ्य' अर्पित करने के साथ ही विधिवत समापन हो गया। देशभर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, पीएम मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, छठी मइया से मांगा आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर सभी व्रतियों और देशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने लिखा, 'उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही आज चार दिवसीय महापर्व छठ के अनुष्ठान का समापन हो गया। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य पर्व में दृढ़ संकल्प और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेरी कामना है कि छठी मइया सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों पर अपनी कृपा बनाए रखें।'

End of Feed