Gangotri Dham: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, श्रद्धालु यहां कर सकेंगे दर्शन और पूजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:36 PM IST

Gangotri Dham Kapat Closed: गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, धर्माधिकारियों तथा सैकडों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे उदय बेला में शुरू हुई।

Gangotri Dham : उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के चारधामों के रूप में प्रसिद्ध मंदिरों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।सर्दियों में छह माह मंदिर के बंद रहने के दौरान श्रद्धालु मां गंगा की पूजा अर्चना, उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में कर सकेंगे ।गंगोत्री मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट दोपहर 12:01 बजे शीतकाल तक के लिए बंद कर दिए गए ।

GANGOTRI DHAM

गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए

सर्वप्रथम मां गंगा का मुकुट उतारा गया जिसके बाद अमृत बेला में स्वाती नक्षत्र प्रीतियोग में शुभ लग्न पर ठीक 12:01 पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद किए गए।इस दौरान तीर्थ पुरोहित लगातार गंगा लहरी का पाठ करते रहे । कपाट बंद होने के बाद डोली में सवार होकर गंगा की भोगमूर्ति जैसे ही मंदिर परिसर से बाहर निकली तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

End of Feed