चंद्रयान 3: स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दो, रोज ही आकाश चढ़ते आ रहे है हम..! कुमार विश्वास ने की ISRO की तारीफ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 23, 2023, 02:55 PM IST

chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज (23 अगस्त) शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने जा रहा है। इस खुशी में इसरो की तारीफ करते हुए मशहूर कवि कुमार विश्वास कहा कि स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दो, रोज ही आकाश चढ़ते आ रहे है हम..!

chandrayaan 3 Landing: भारत इतिहास रचने के करीब है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज (23 अगस्त) शाम को चंद्रमा की सतह को छूने को तैयार है। ऐसा होने के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश और धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा, जो अब तक अनछुआ रहा है। एलएम में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं जो बुधवार को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरने वाला है। इससे पहले इसरो को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम इसरो पर गर्व है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दो, रोज ही आकाश चढ़ते आ रहे है हम..! Chandrayaan 3 Landing LIVE

chandrayaan 3, chandrayaan 3 landing update, kumar vishwas, isro, vikram lander

कुमार विश्वास ने चंद्रयान 3 मिशन की तारीफ की

इससे पहले इसरो ने मंगलवार को लैंडर पर मौजूद कैमरों द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि अभियान तय समय के मुताबिक चल रहा है। सिस्टम की नियमित जांच की जा रही है। चंद्रयान-3 सुगमता से लगातार आगे बढ़ रहा है। ‘मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स’ (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरा है। अगर चंद्रयान-3 अभियान चंद्रमा की सतह को छूने में और चार साल में इसरो के दूसरे प्रयास में रोबोटिक लूनर रोवर को लैंड करने में सफल रहता है तो भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में टैक्नोलॉजी में महारत रखने वाला अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चौथा देश बन जाएगा।

End of Feed