Chandrayaan-3: पीएम मोदी ISRO वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए जाएंगे बेंगलुरु, BJP करेगी मेगा रोड शो

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 25, 2023, 12:33 PM IST

सफल चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देने पीएम मोदी बेंगलुरू पहुंचेंगे। वह 26 अगस्त को सुबह 5 बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे।

PM Modi To Meet ISRO Scientists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दौरा करेंगे। इस मौके पर भाजपा एक मेगा रोड शो भी करेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक आर. अशोक ने कहा कि रोड शो बेंगलुरु में जलाहल्ली सर्कल से इसरो मुख्यालय के बीच आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को बधाई देने के लिए रोड शो में शामिल होने का अनुरोध करता हूं।

कार्यक्रम के लिए खुला निमंत्रण

इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTrack) में पीएम मोदी के दौरे के सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, भाजपा विधायक एस.आर. विश्‍वनाथ और एस. मुनिराजू ने केंद्र का दौरा किया और परिसर का निरीक्षण किया। अशोक ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण सभी के लिए खुला है। अगर लोग 26 अगस्त को सुबह 5.45 बजे आ सकते हैं, तो वे पीएम मोदी और इसरो वैज्ञानिकों को देख सकते हैं।

End of Feed