'चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भड़के केजरीवाल, बोले- चंदा चोरों को फांसी दो

Ram Mandir Donations Theft Row: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

Ram Mandir Donations Theft Row: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया बयान सामने आया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। साथ ही केजरीवाल ने चंदा चोरों को फांसी देने की मांग की।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इस्तीफे की आड़ में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। महज इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। चंदा चोरों को फांसी दो।'' साथ ही केजरीवाल ने सवाल खड़े किए कि चंपत राय के आकाओं पर एक्शन कब होगा? जिनके इशारे पर वह काम कर रहा था।

End of Feed