'हिंसा के लिए वांगचुक जिम्मेदार नहीं', फारूक अब्दुल्ला बोले- केंद्र को लद्दाख के लोगों से करनी चाहिए बातचीत

Ladakh Statehood Protest: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सोनम वांगचुक हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। लेह में राज्य की मांग को लेकर हुई हिंसा के एक दिन बाद अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख एक संवेदनशील क्षेत्र है। अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने (वांगचुक) कभी गांधीवादी रास्ता नहीं छोड़ा। युवाओं ने आज उन्हें दरकिनार कर दिया है।

Ladakh Statehood Protest: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि केंद्र को लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। लेह में राज्य की मांग को लेकर हुई हिंसा के एक दिन बाद अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख एक संवेदनशील क्षेत्र है।

farooq abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

क्या कुछ बोले फारूक अब्दुल्ला?

अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि यह (लद्दाख) एक सीमावर्ती राज्य है। चीन घात लगाये बैठा है, उसने जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे जल्द सुलझाने का समय आ गया है। सरकार को बातचीत कर इसे सुलझाना चाहिए। सरकार द्वारा हिंसा के लिए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दोषी ठहराए जाने के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह (वांगचुक) इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

End of Feed