'CBI ढूंढ़ लेगी सच्चाई...' सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोपी के पिता ने क्या-क्या कहा?

इस बीच, बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी के बाद अदालत ने तीन आरोपियों - मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Chandra Nath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में राजकुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता त्रिभुवन नारायण सिंह का बयान आया है। त्रिभुवन ने अपने बेटे पर लगे आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और कहा है कि सीबीआई सच्चाई का पता लगाएगी। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं इस मामले में उसके शामिल होने के बारे में कुछ नहीं कह सकता; सीबीआई सच्चाई का पता लगाएगी।

End of Feed