Karur Stampede: CBI ने विजय से 6 घंटे से ज़्यादा की पूछताछ, करूर भगदड़ में TVK की भूमिका से किया इनकार

Karur Stampede: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने सीबीआई को पूछताछ में बताया है कि करूर में हुई भगदड़ में न तो उनकी पार्टी जिम्मेदार है और न ही खुद।

टीवीके प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की है।अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से बाहर जाते हुए देखा गया और वे काफी परेशान भी दिखे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने सीबीआई को पूछताछ में बताया है कि करूर में हुई भगदड़ में न तो उनकी पार्टी जिम्मेदार है और न ही खुद।

Karur Stempede

CBI ने विजय से 6 घंटे से ज़्यादा की पूछताछ (फाइल फोटो: canva)

अभिनेता विजय से लगातार करूर में हुई भगदड़ को लेकर सवाल किए गए और सवालों का सिलसिला 6 घंटों तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने सीबीआई से जांच में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि हादसे के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है और न ही वे, बल्कि भगदड़ रोकने के लिए उन्होंने मंच से अपना भाषण भी रोक दिया था और वहां से तुरंत निकल गए, ताकि परिस्थितियां ज्यादा खराब न हों।

End of Feed