पुर्तगाल में भी नहीं बच पाया हरियाणा का डॉन, CBI ने गैंगस्टर अभय राणा को किया प्रत्यर्पित, दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश और गृह मंत्रालय के समन्वय से पुर्तगाल से खूंखार गैंगस्टर अभय उर्फ अभय राणा का सफल प्रत्यर्पण कराया है। हरियाणा पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल यह आरोपी रंगदारी, हत्या के प्रयास और संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर पुर्तगाल में इसकी गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इसे दिल्ली लाया गया। यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच सफल तालमेल का एक बड़ा उदाहरण है।

भारतीय जांच एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर पुर्तगाल से मोस्ट वांटेड अपराधी अभय उर्फ अभय राणा को प्रत्यर्पित कर भारत लाने में सफलता पाई है। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेकर पहुंची।

haryana gangster arrest

पुर्तगाल से खूंखार गैंगस्टर अभय उर्फ अभय राणा का सफल प्रत्यर्पण कराया गया।

खूंखार वारदातों और फिरौती का पर्याय था राणा

अभय राणा हरियाणा पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल एक ऐसा नाम था, जो रंगदारी वसूली, हत्या के प्रयास और संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। करनाल जिले के व्यापारियों के लिए वह खौफ का कारण बना हुआ था। जांच में सामने आया कि राणा अपने साथियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप कॉल और सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय व्यापारियों को धमकाता था और उनसे मोटी फिरौती की मांग करता था।

End of Feed