Corona in India: खतरनाक हो रहा कोरोना! भारत में नए वैरिएंट ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए केस दर्ज

भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं। शनिवार को भारत में सिर्फ एक दिन में ही नए वैरिएंट के कारण 9 मौतें दर्ज हुईं। महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोविड के कारण जान गंवाई।

कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट फिर खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस में कमी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा नए मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पूरे देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है।

End of Feed