बिग बॉस विनर Elvish Yadav के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bigg Boss Winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ मिलकर दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss Winner Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और उनके कुछ साथियों के खिलाफ दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर (Content Creator) के साथ गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर-53 के एक मॉल में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एल्विश को कथित तौर पर मारपीट करते देखा जा सकता है। दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता सागर ठाकुर ने दावा किया कि यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। ठाकुर एक ‘कंटेंट क्रिएटर’ हैं, जिनके यूट्यूब पर 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, इंस्टाग्राम पर 890000 फॉलोअर्स और एक्स पर 250000 फॉलोअर्स हैं।

Elvish Yadav

बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज

एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की

ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और यादव एक-दूसरे को 2021 से जानते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से एल्विश फेन पेज’ नफरत और दुष्प्रचार फैला रहे हैं जिससे मैं व्यथित हूं।’ ठाकुर ने कहा कि यादव ने शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए कहा और उन्होंने इसे ‘चर्चा’’ समझकर स्वीकार कर लिया। उन्होंने दावा किया कि ‘जब वह (एल्विश) स्टोर पर आये उन्होंने और उनके 8-10 गुंडों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वे सभी नशे में थे। एल्विश यादव ने मेरी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की ताकि मैं शारीरिक रूप से अक्षम हो जाऊं।’ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा कि ‘जाने से पहले, एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।’ शिकायत के बाद सेक्टर-53 पुलिस थाने में शुक्रवार शाम को भारतीय दंड विधान की प्रासंगिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एल्विश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

End of Feed