मेटा इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज, CJP प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया में PM मोदी पर हुई है 'अपमानजनक' टिप्पणी

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में 'आपत्तिजनक एवं अपमानजनक' पोस्ट किए जाने के आरोपों पर मेटा इंडिया के हेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के कई अकाउंट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

Case against Meta India : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में 'आपत्तिजनक एवं अपमानजनक' पोस्ट किए जाने के आरोपों पर मेटा इंडिया के हेड के खिलाफ हैदराबाद में प्राथमिकी दर्ज हुई है। फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के कई अकाउंट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास समेत फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ किए गए) और आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें प्रसारित की गईं।

meta

मेटा इंडिया हेडे के खिलाफ केस दर्ज।

दो व्यक्तियों की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

ये मामले दो व्यक्तियों की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इंस्टाग्राम ब्राउज करते समय उन्हें प्रधानमंत्री को अश्लील, अपमानजनक और भ्रामक तरीके से दिखाने वाले कई मॉर्फ्ड और डिजिटल रूप से तैयार किए गए वीडियो और तस्वीरें मिलीं। शिकायत में कहा गया है, 'इन पोस्ट्स पर की गई टिप्पणियों में प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा, उपहास और अशोभनीय टिप्पणियां की गई हैं। इससे इन पोस्ट्स की आपत्तिजनक प्रकृति और बढ़ गई तथा इनके व्यापक प्रसार और लोगों की भागीदारी को बढ़ावा मिला। यह सामग्री डिजिटल रूप से बदली गई या एआई (AI) के जरिए तैयार की गई प्रतीत होती है और सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई है।'

End of Feed