2007 का साल गोरखपुर के लोगों को अभी भी याद है क्योंकि इस साल एक घटना ने गोरखपुर को दंगों की आग में झुलसा दिया गोरखपुर में भीषण दंगे हुए थे, वहीं इन दंगों में 16 सालों से फरार चल रहा दंगों का मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, गौर हो कि मोहम्मद शमीम पिछले 16 सालों से फरार चल रहा था।
मोहम्मद शमीम को 16 साल बाद फिर से गिरफ्तार किया गया
इस साल 2007 में गोरखपुर में मोहर्रम जुलूस में राजकुमार अग्रहरि नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी और मोहम्मद शमीम ने ही राजकुमार अग्रहरि को पुलिस की गाड़ी से जबरन निकालकर उसकी चाकुओं और तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी।
योगी आदित्यनाथ उस वक्त गोरखपुर से लोकसभा सदस्य थे
इस घटना के वक्त अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लोकसभा सदस्य थे उन्होंने इस मामले को लेकर धरना दिया था, मगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था बाद में वह संसद में भावुक होकर रो भी पड़े थे वहीं अब इसी केस के मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को 16 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
