अब मैं BJP में हूं, कांग्रेस से कोई मतलब नहीं है- बोले कैप्टन अमरिंदर, बताया- क्यों भाजपा में हुए शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 06:49 PM IST

कैप्टन अमिरिंदर सिंह जब पंजाब के मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें हटाकर कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना दिया था। जिसके बाद नाराज कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बना ली थी। हाल में कैप्टन ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया और खुद भी बीजेपी में शामिल हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस के साथ-साथ आप पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साधा निशाना
  2. बीजेपी में शामिल होने पर जताई खुशी
  3. राजस्थान कांग्रेस के मामले पर बोलने से किया मना

कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व कांग्रेस नेता, पंजाब के पूर्व सीएम अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अपनी पार्टी का भी उन्होंने भाजपा में ही विलय करवा दिया है। सोमवार को कैप्टन ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

capt amrinder singh

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को घेरा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में विश्वास खोने के बाद वो भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा- "मुझे इस्तीफा देने के लिए कहने से एक महीने पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे बुलाया था। मैंने श्रीमती गांधी को फोन किया जब मैंने सुना कि सीएलपी की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने मुझसे इस्तीफा देने को कहा। मैंने कांग्रेस में 52 साल बिताए थे।"

End of Feed