भारत-कनाडा के रिश्तों में नई शुरुआत; पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उनके साथ उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी भी मौजूद हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर दिया जा रहा है। कार्नी ने भारत के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत और 2030 तक व्यापार दोगुना करने के लक्ष्य की भी घोषणा की है।

Mark Carney Delhi Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह भारत का उनका पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को जानकारी दी कि उनका देश भारत के साथ एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर चर्चा कर रहा है।

Canadian PM Mark Carney with PM Narendra Modi (Photo PTI)

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो पीटीआई)

कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद का स्वागत

इस समझौते का लक्ष्य वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है। ‘कनाडा-भारत फोरम’ में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक इस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। इसी के साथ, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, "आज शाम नई दिल्ली में कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद का स्वागत किया। कल प्रधानमंत्री स्तर की बैठक की प्रतीक्षा है।"

End of Feed