क्या कस्टडी में दिए कबूलनामे पर NSA की हिरासत का आदेश पास हो सकता है? संभल हिंसा केस में SC का UP सरकार से सवाल

Sambhal Violence News: संभल हिंसा मामले में एनएसए (NSA) के तहत निवारक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। पीठ ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Sambhal Violence News: नवंबर 2024 की संभल हिंसा के बाद एक आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई निवारक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कई तीखे सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या पुलिस हिरासत में दिए गए कथित कबूलनामे को आधार बनाकर किसी व्यक्ति के खिलाफ NSA के तहत निवारक हिरासत का आदेश जारी किया जा सकता है? जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

End of Feed