BESS बनाने को 3760 करोड़ का फंड मंजूर: जानिए, कैबिनेट बैठक में और क्या हुए फैसले

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 6, 2023, 04:14 PM IST

Anurag Thakur's Press Conference Big Points:

Anurag Thakur's Press Conference Big Points: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) बनाने के लिए 3760 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया है। यह फंडिंग बीईएसएस को विकसित करने से जुड़ी स्कीम का हिस्सा है। खास बात है कि इसका मकसद कार्बन उत्सर्जन और फॉसिल फ्यूल्स पर होने वाली निर्भरता को कम करना है।

anurag thakur, india, narendra modi cabinet

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस को फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। (फाइल)

बुधवार (छह सितंबर, 2023) को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया, "कैबिनेट आज ने बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना (Scheme for Viability Gap Funding) को मंजूरी दी है। योजना में 2030-31 तक 4,000 मेगावाट बीईएसएस परियोजनाओं के विकास की परिकल्पना की गई है, जिसमें बजटीय सहायता के रूप में पूंजीगत लागत का 40% तक वित्तीय सहायता शामिल है।"

End of Feed