मोदी कैबिनेट ने नये आयकर विधेयक को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश बिल

Cabinet approves new Income Tax Bill: नये आयकर विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार ये बिल अगले हफ्ते संसद में पेश होगा।

New Income Tax Bill: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को नये आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी, जो छह दशक पुराने आईटी अधिनियम की जगह लेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नया विधेयक प्रत्यक्ष कर कानून को समझने में आसान बनाने और कोई नया कर बोझ नहीं लगाने की एक कवायद है। इसमें प्रावधान और स्पष्टीकरण या कठिन वाक्य नहीं होंगे।

Cabinet approves new Income Tax Bill

नये आयकर विधेयक को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

मंत्रिमंडल ने नये आयकर विधेयक को दी मंजूरी

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने नये आयकर विधेयक को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि नया आयकर विधेयक अब अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा और इसे संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा।

End of Feed