एक बार पाकिस्तान गए थे गौरव गोगोई, हिमंत के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी; कहा- मेरी पत्नी ने एक साल किया था काम

लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत द्वारा पाकिस्तान से संबंधित लगाए गए विवादास्पद आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़े और उसे बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी सी-ग्रेड बॉलीवुड मूवी करार दिया। कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान जाने की बात स्वीकार करते हुए पूछा कि अगर मैंने कोई गलत काम किया था तो केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 11 सालों में कार्रवाई क्यों नहीं की।

लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। इसी कड़ी में गौरव गोगोई ने बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत द्वारा पाकिस्तान से संबंधित लगाए गए विवादास्पद आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़े और उसे बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी सी-ग्रेड बॉलीवुड मूवी करार दिया।

Gaurav Gogoi Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (बाएं) और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गौरव गोगोई (दाएं)

गौरव गोगोई ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान जाने की बात स्वीकार करते हुए पूछा कि अगर मैंने कोई गलत काम किया था तो केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 11 सालों में कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि वह 12 साल पहले महज एक बार पाकिस्तान गए थे और भाजपा इस मुद्दे को बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी 'सी-ग्रेड बॉलीवुड मूवी' की तरह उठा रही है।

End of Feed