Assembly Bypoll Results 2026 : उपचुनाव के आए नजीते, चार सीटों पर खिला कमल, बागलकोट-दावणगेरे दक्षिण सीट पर कांग्रेस की जीत; 218034 वोटों से जीतीं सुनेत्रा पवार
- आज महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए
- कर्नाटक कीदावणगेरे दक्षिण और बागलकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत
- त्रिपुरा की धर्मनगर और गुजरात की उमरेठ सीट पर बीजेपी जीती
- महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को मिली जीत
- नागालैंड की कोरिडांग सीट पर भी बीजेपी की जीत
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 लाइव: वोट काउंटिंग अपडेट | असम विधानसभा चुनाव 2026 मतगणना के लाइव | तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी असेंबली इलेक्शन 2026 रिजल्ट
Bypoll Results: 218034 वोटों से जीतीं सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर विधानसभा उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जीत की प्रबल संभावनाओं के बीच उनके पुत्र जय पवार ने उनकी मां पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं को सोमवार को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने समर्थकों से आग्रह किया कि परिणाम घोषित होने के बाद भी वे जश्न मनाने से बचें। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के 21वें चरण के अंत में एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार ने 1,88,923 वोट हासिल किए और अपने 22 प्रतिद्वंद्वियों पर निर्णायक बढ़त बना ली। उनके प्रतिद्वंद्वियों में से सभी उम्मीदवार 1000 से कम मत हासिल कर सके।Bypoll Results: दावणगेरे दक्षिण सीट से कांग्रेस के समर्थ मल्लिकार्जुन जीते
कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से कांग्रेस के समर्थ मल्लिकार्जुन ने 24 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के श्रीनिवास टी. दासकारियप्पा को 5708 वोटों मात दी है।Bypoll Results: दावणगेरे दक्षिण सीट से कांग्रेस के समर्थ मल्लिकार्जुन आगे
दावणगेरे दक्षिण सीट से कांग्रेस के समर्थ मल्लिकार्जुन बीजेपी के श्रीनिवास टी दासकारियप्पा से आगे हैं। 21 राउंड की काउंटिंग के बाद उन्होंने 4873 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।Bypoll Results: बारामती सीट से सुनेत्रा पवार की बढ़त कायम
महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुनेत्रा पवार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। 15वें राउंड की वोटिंग के बाद वे 132470 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है।Bypoll Results: महाराष्ट्र की राहुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी को जीत
महाराष्ट्र की राहुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी अक्षय करदिले को जीत मिली है। उन्होंने 112070 वोटों से NCP (SP) के उम्मीदवार मोकाटे गोविंद खंडू को शिकस्त दी है। अक्षय करदिले को 129541 वोट मिले हैं।Bypoll Results: कर्नाटक की बागलकोट सीट से कांग्रेस को जीत
कर्नाटक की बागलकोट सीट से कांग्रेस के उमेश मेटी ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने 22332 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी वीरभद्रय्या चरन्तिमथ को हराया है। उमेश मेटी को 98919 वोट हासिल हुए हैं।Bypoll Results: गुजरात की उमरेठ सीट से जीती बीजेपी
गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट से बीजेपी को जीत हासिल हुई है। भाजपा उम्मीदवार हर्षद परमार ने 30743 वोटों से कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान को शिकस्त दी है। हर्षद परमार को 85500 वोट मिले हैं।Bypoll Results: राहुरी सीट पर 23 राउंड की काउंटिंग पूरी, बीजेपी उम्मीदवार आगे
महाराष्ट्र की राहुरी सीट से 23 राउंड की वोट काउंटिंग के बाद बीजेपी की बढ़कर बरकरार है। यहां बीजेपी उम्मीदवार अक्षय करदिले 91206 वोटों के आगे चल रहे हैं।Bypoll Results: सुनेत्रा पवार बारामती सीट से लगातार आगे
महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुनेत्रा पवार लगातार आगे चल रही हैं। 10 राउंड की वोट काउंटिंग के बाद उन्होंने 87529 वोटों से बढ़त बना ली है।Bypoll Results: गुजरात की उमरेठ सीट से बीजेपी के हर्ष परमार आगे
गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर पूरे 23 राउंड की काउंटिंग हो गई है। जिसमें बीजेपी उम्मीदवार हर्षद परमार 30743 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 85500 वोट मिले हैं।कर्नाटक की दोनों सीटों से कांग्रेस आगे
कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीटों से कांग्रेस आगे चल रही है। बागकोट से उमेश मेटी और दावणगेरे दक्षिण सीट से समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन बढ़त बनाए हुए हैं।Bypoll Results: महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर बीजेपी आगे
महाराष्ट्र की राहुरी सीट से 20 राउंड की वोट काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार अक्षय करदिले लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वे 77710 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।Bypoll Results: गुजरात की उमरेठ सीट पर बीजेपी की बढ़त बरकरार
गुजरात के आनंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट से बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 22 राउंड की वोट काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार हर्षद परमार 30578 वोटों से आगे चल रहे हैं।Bypoll Results: नागालैंड की कोरिडांग सीट से बीजेपी को मिली जीत
नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में कोरिडांग सीट से बीजेपी उम्मीदवार दाओचियर आई. इमचेन को जीत मिली है। उन्होंने 3123 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार तोशीकाबा को हराया है।Bypoll Results: त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर फिर खिला कमल
त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा सीट से भाजपा के जहर चक्रवर्ती को जीत मिली है। उन्होंने 18290 वोटों से सीपीआई (एम) के अमिताभ दत्ता को शिकस्त दी है। पिछले पिछले दिसंबर में विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद यहां पर उपचुनाव हुआ।Bypoll Results: कर्नाटक की बागलकोट सीट से भी कांग्रेस आगे
कर्नाटक की बागलकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेटी आगे चल रहे हैं। 17 राउंड की गिनती के बाद वे 10766 सीटों से लीड कर रहे हैं।कर्नाटक की दावणगेरे साउथ सीट कांग्रेस ने बनाई बढ़त
कर्नाटक की दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। यहां 8वें दौर की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन 1073 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के श्रीनिवास टी दासकरियप्पा पीछे हैं।बारामती सीट पर 44 हजार वोटों से सुनेत्रा पवार आगे
बारामती सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। 5वें राउंड की मतगणना के बाद सुनेत्रा पवार 44796 वोटों से लीड कर रही हैं।कर्नाटक के बागलकोट और दावणगेरे साउथ पर क्यों हुए उपचुनाव
कर्नाटक के बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीटें कांग्रेस विधायकों एच.वाई. मेटी और शमनूर शिवशंकरप्पा की मौत के बाद खाली हुई थीं। जिसके बाद यहां उपचुनाव हुए हैं। इन सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।Bypoll Results: राहुरी सीट से कौन आगे?
महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर 7 राउंड की वोट काउंटिंग हो गई है। जिसमें बीजेपी उम्मीदवार अक्षय कर्डिले 35076 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे पीछे हैं।Bypoll Results: महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर क्यों हुए उपचुनाव
महाराष्ट्र की राहुरी सीट बीजेपी विधायक शिवाजी कर्डिले की मौत के बाद खाली हो गई थी। जिसके बाद उनके बेटे अक्षय कर्डिले इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रत्याशी संतोष चालके है।Bypoll Results: गोंवा की पोंडा सीट पर क्यों नहीं हुए उपचुनाव
गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिए गए थे। विधानसभा का कार्यकाल एक साल से भी कम बचा होने के कारण कोर्ट ने यह फैसला दिया। यह सीट भाजपा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।Bypoll Results: राहुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी 25 हजार वोटों से आगे
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। 5 राउंड की काउंटिंग के अनुसार बीजेपी उम्मीदवार अक्षय कर्डीले 25408 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।Bypoll Results LIVE: बारामती सीट से सुनेत्रा पवार ने बनाई बढ़ी बढ़त
बारामती विधानसभा उपचुनाव में तीसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद एनसीपी प्रत्याशी सुनेत्रा पवार लगातार आगे चल रही हैं। उन्होंने अब 26,773 वोटों से बढ़ी बढ़त बना ली है।Bypoll Results LIVE: गुजरात की उमरेठ सीट से बीजेपी आगे
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी हर्षदभाई गोविंदभाई परमान आगे हैं। उन्होंने 1977 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस के भृगुराज सिंह चौहान इस सीट से पीछे चल रहे हैं।Bypoll Results LIVE: किन सीटों पर हुए उपचुनाव
कर्नाटक में बागलकोट व दावनगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में राहुरी व बारामती, गुजरात में उमरेथ, नागालैंड में कोरीडांग और त्रिपुरा में धर्मनगर।
Bypoll Results LIVE: उपचुनाव के रुझान आने लगे सामने
गोवा, गुजरात समेत 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की काउटिंग तेजी से जारी है। नागालैंड की कोरिडांग सीट, गुजरात की उमरेठ सीट और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है। सभी राज्यों में रुझान भी धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं और नतीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।Bypoll Results LIVE: बारामती सीट के रुझानों सुनेत्रा पवार आगे
बारामती उपचुनाव के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। पहले रुझान में एनसीपी (अजित पवार गुट) की प्रत्याशी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर करुणा मुंडे शर्मा और अभिजीत बिचकुले भी प्रमुख उम्मीदवारों के रूप में चुनाव मैदान में हैं।Bypoll Results LIVE: त्रिपुरा की धर्मनगर सीट का हाल
उत्तरी त्रिपुरा जिले की धर्मनगर विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव में लगभग 46,142 मतदाताओं में से करीब 80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस मतदान में 23,758 महिला मतदाता भी शामिल रहीं। यह उपचुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि मौजूदा विधायक और त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का निधन हो गया था। लंबी बीमारी के बाद 26 दिसंबर को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उनका 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। बिस्वा बंधु सेन चार बार त्रिपुरा विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। उन्होंने 2008 और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, जबकि बाद में 2018 और 2023 में वे भाजपा के उम्मीदवार के रूप में इसी सीट से विजयी हुए थे।Bypoll Results LIVE: बारामती सीट है पवार परिवार का गढ़
महाराष्ट्र में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए हैं, जिनमें बारामती सीट सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। यह सीट लंबे समय से पवार परिवार का मजबूत राजनीतिक गढ़ मानी जाती रही है। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी और मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यहां से एनसीपी की प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। खास बात यह है कि बारामती उपचुनाव में वह किसी प्रमुख राजनीतिक दल की एकमात्र आधिकारिक उम्मीदवार हैं। इसके अलावा एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की अलग रह रही पत्नी करुणा मुंडे सहित कुल 22 निर्दलीय उम्मीदवार भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।Bypoll Results LIVE: गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, गुजरात और महाराष्ट्र की आठ सीट पर मतगणना आज
गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, गुजरात और महाराष्ट्र की आठ सीट पर भी आज मतगणना होगी, जहां मौजूदा विधायकों के निधन के बाद पिछले महीने उपचुनाव हुए थे। इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में गोवा में पोंडा, कर्नाटक में बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण, नगालैंड में कोरीडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर, गुजरात में उमरेथ और महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती शामिल हैं।Bypoll Results LIVE: गुजरात के उमरेठ उपचुनाव के लिए मतगणना आज
गुजरात के आणंद जिले में उमरेठ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती आज होगी। भाजपा विधायक गोविंद परमार की मृत्यु के कारण यहां उपचुनाव कराया गया। अधिकारी ने बताया कि मतदान 23 अप्रैल को हुआ जिसमें 306 मतदान केंद्रों पर 59.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में थे, हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा के हर्षद परमार (दिवंगत विधायक के बेटे) और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया, "ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सोमवार सुबह खोली जायेंगी। मतगणना यहां वल्लभ विद्यानगर के एक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी।" चार बार विधायक रहे गोविंद परमार का बीमारी के बाद छह मार्च को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।नागालैंड: कोरिडांग विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ, मोकोकचुंग जिला उपायुक्त कार्यालय में विस्तृत बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सख्त प्रवेश नियंत्रण उपाय किए गए हैं, जहां सोमवार को नागालैंड के कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतगणना होगी।त्रिपुरा: धर्मनगर उपचुनाव की मतगणना से पहले तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव के लिए सोमवार से मतगणना शुरू होने से पहले तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उत्तरी त्रिपुरा की जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर चांदनी चंद्रन और रिटर्निंग ऑफिसर देबजानी चौधरी ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और राज्य पुलिस कर्मियों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया जाएगा।इन सीटों पर उपचुनाव नतीजे आएंगे
गुजरात: उमरेठ, कर्नाटक: बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र: बारामती और राहुरी, नागालैंड: कोरिडांग त्रिपुरा: धरमनगरसुनेत्रा पवार की जीत की तय
बारामती विधानसभा उपचुनाव 23 अप्रैल, 2026 को हुआ था और 58.17% मतदान हुआ था। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के 28 जनवरी को निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। उनकी पत्नी, एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। यह मुकाबला काफी हद तक एकतरफा है क्योंकि कोई बड़ा विपक्षी दल नहीं है। महा विकास अघाड़ी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, और सुनेत्रा पवार की जीत की प्रबल संभावना है।अजित पवार की पारंपरिक सीट
बारामती दिवंगत दिग्गज नेता अजित पवार की पारंपरिक सीट रही है और महायुति की ओर से महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार उम्मीदवार हैं। उनके सामने विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे। हालांकि, कुछ निर्दलीय नेताओं ने अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की है, जिसकी वजह से इस सीट पर चुनाव हुए।बारामती विधानसभा सीट पर नजर
बारामती विधानसभा सीट 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं, अहिल्यानगर जिले में राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजी राव कर्डिले के निधन के बाद खाली हुई है। बारामती सीट पर खास नजर है।इन राज्यों की 8 सीटों पर हुए थे उपचुनाव
गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा उपचुनावों के लिए मतदान नौ अप्रैल को हुआ था। गुजरात और महाराष्ट्र उपचुनाव के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को हुई थी। वोटों की गिनती आज 4 मई को होगी।6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजा
6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिनका आज नतीजा आना है। ये सीटें हैं- गोवा में पोंडा, गुजरात में उमरेठ, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे, महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा मे धर्मनगर।Exclusive: 'लिमिट क्रॉस कर चुका विपक्ष, ऑल दे बेस्ट...', SIR विवाद पर हरदीप सिंह पुरी ने किया पलटवार; राहुल को भी घेरा
'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
© 2026 Times Horizon Private Limited
