By Election Results 2026 LIVE Updates: नंदीग्राम-रेजिनगर सीट पर BJP की जीत, असम के नगांव में भी BJP को बढ़त, तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK आगे

नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। इन नतीजों से पश्चिम बंगाल के मौजूदा राजनीतिक रुख का अंदाजा मिलने की संभावना है, जहां भाजपा ने 15 साल तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को हटाकर सरकार बनाई है।

By-Poll Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज आएंगे। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। इन सभी सीटों पर मतगणना जारी है। पहले इन सीटों के रुझान आएंगे और फिर धीरे-धीरे ये रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर टिकी होगी। तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज घोषित होंगे। वहीं असम के नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे।

Bypoll Result 2026

उपचुनाव रिजल्ट 2026।

उपचुनाव रिजल्ट LIVE अपडेट्स

-नंदीग्राम सीट पर भारतीय उम्मीदवार की जीत लगभग तय है। 14 राउंड की वोटों की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार रथ 116253 वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिलन प्रधान हैं। प्रधान को 38922 वोट मिले हैं। रेजिनगर सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार शंखरव सरकार बढ़त बनाए हुए हैं। वह आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद से 55 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। तमिलनाडु की दोनों सीटों पर टीवीके आगे चल रही है।

-पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम, रेजीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि तमिलनाडु की मदुरंतकम-धारापुरम सीट पर टीवीके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। नगांव लोकसभा सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई हुई है।

End of Feed