LIVEBy Election Results 2022 Highlights: अंधेरी, धामनगर और मुनुगोड सीटों का क्या रहा हाल? जानिए परिणाम

By Election Results 2022 Highlights: अंधेरी, धामनगर और मुनुगोड सीटों का क्या रहा हाल? जानिए परिणाम
Maharashtra Andheri East, Odisha Dhamanagar, Telangana Munugode By Election Results 2022 Highlights, UP Chunav Result Highlights: Maharashtra में Andheri East विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की। उन्हें 66530 वोट हासिल हुए और वह करीब 64959 वोटों के अंतर से विजयी बनीं। इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था, जिसके लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। Odisha में Dhamanagar में बीजेपी के सूर्यवंशी सूरज ने जीत हासिल की। उन्हें 80,351 वोट मिले और वह करीब 9881 वोटों के अंतर से जीते। धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को 68.98 फीसदी मतदान हुआ था। यह सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। Telangana में Munugode में टीआरएस ने 10,113 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। इस सीट पर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भाजपा के बीच मुकाबला रहा, जो खुद को ऐसे राज्य में स्थापित करने की कोशिश कर रही है और वहां उसका कोई खास जनाधार नहीं है। कांग्रेस विधायक के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और वह उस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े।
तेलंगाना में टीआरएस के इस कैंडिडेट को मिली जीत
Dhamnagar में BJP का परचम
लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर मनी दिवाली
तेलंगाना में फिलहाल क्या है ताजा स्थिति? जानिए
अंधेरी ईस्ट में कितने वोटों के अंतर से जीतीं उद्धव की पार्टी की कैंडिडेट?
विस उपचुनाव : भाजपा आदमपुर, गोला गोकर्णनाथ, गोपालगंज में विजयी, राजद ने मोकामा सीट जीती
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह राज्यों में सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा बिहार में कुल तीन सीट पर रविवार को जीत दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मोकामा विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। मुंबई में अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके ने उपचुनाव जीत लिया है, जबकि तेलंगाना में मुनूगोड़े सीट पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने भाजपा उम्मीदवार पर मामूली बढ़त बनायी हुई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट फिर से अपने नाम कर ली है और उसके उम्मीदवार अमन गिरि ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी को 34,000 से अधिक मतों से हरा दिया है। यह सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि का छह सितंबर को निधन हो जाने के कारण रिक्त हो गई थी। उपचुनाव जीतने के बाद अमन गिरि ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों को पूरा करेंगे और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करेंगे।
अंधेरी में जीत पर क्या बोले उद्धव?
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अंधेरी (पूर्व) विधानसभा उप चुनाव में हमारी उम्मीदवार ऋतुजा लटके की जीत से यह स्पष्ट होता है कि लोग हमारे समर्थन में हैं।
ओडिशा उपचुनाव: धामनगर में भाजपा को मजबूत बढ़त
ओडिशा के भद्रक जिले में धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने बीजू जनता दल (बीजद) की प्रत्याशी एवं अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबाती दास पर 6,755 मतों की बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। आयोग के अनुसार, सूरज ने 13वें दौर की मतगणना के बाद 58,332 और दास ने 51,577 मत हासिल किए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बाबा हरेकृष्णा सेठी को 2,602 मत मिले हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को 68.98 फीसदी मतदान हुआ था।यह सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी।
मुनूगोड़े चुनाव परिणाम
नौ राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद टीआरएस की बढ़त 3,923 वोटों तक पहुंच गई। मुख्य मुकाबला टीआरएस के प्रभाकर रेड्डी और भाजपा उम्मीदवार कूसुकुंतला कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी के बीच है।
अंधेरी ईस्ट में उद्धव के उम्मीदवार की जीत
मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को जीत हासिल की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुनूगोड़े उपचुनाव
मुनुगोड़े उपचुनाव में टीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी कूसुकुंतला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी से 2,568 मतों से आगे चल रहे हैं।
अंधेरी पूर्व उपचुनाव परिणाम 2022
अंधेरी पूर्व उपचुनाव में 18 वें दौर की मतगणना के बाद, रुतुजा लटके 65,000 से अधिक मतों से आगे हैं।
मुनुगोड़े में टीआरएस 2100 से ज्यादा वोटों से आगे
मुनुगोड़े उपचुनाव में टीआरएस उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी कूसुकुंतला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी से 2,169 मतों से आगे चल रहे हैं।
टीआरएस ने काउंटिंग में भी धोखाधड़ी कराने कोशिश की-BJP
भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने बताया कि मुनूगोडे सीट पर वोटों की गिनती जारी है। टीआरएस ने काउंटिंग में भी धोखाधड़ी कराने की कोशिश की लेकिन उसकी दाल नहीं गल सकी। तीसरे और चौथे राउंड में जब भाजपा ने बढ़त ली थो उसे तुरंत ही वेबसाइट पर नहीं डाला गया। तेलंगाना में स्थिति अलग है। भाजपा की बढ़त देखकर राज्य सरकार ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बना लिया। राज्य में केवल भाजपा ही टीआरएस का मुकाबला कर सकती है। मुझे भरोसा है कि अंतिम काउंटिंग के अंतिम चरण तक भाजपा जीतती रहेगी। आने वाले समय में राज्य में भाजपा की लहर होगी।
मुनूगोडे सीट पर BJP-TRS में कांटे की टक्कर
तेलंगाना की मुनूगोडो सीट पर काउंटिंग धीरे चल रही है। इस सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग में टीआरएस के कूसकुंतला प्रभाकर रेड्डी को 6418 वोट और भाजपा प्रत्याशी के राजगोपाल रेड्डी को 5126 वोट मिले। रेड्डी को टीआरएस उम्मीदवार को अब तक 26443 और भाजपा प्रत्याशी को अब तक 25729 वोट मिल चुके हैं।
अंधेरी ईस्ट सीट पर आगे चल रहीं ऋतुजा लटके
अंधेरी ईस्ट सीट पर शिवसेना उद्धव गुट की ऋतुजा लटके को 12 राउंड में 4277 वोट मिले हैं। लटके को अब तक कुल 45218 वोट मिल चुके हैं। इस सीट पर उनका जीतना तय है। इस सीट पर 19वें राउंड तक काउंटिंग होनी है।
धामनगर सीट पर वोटों की गिनती जारी
धामनगर सीट पर पांच राउंड तक काउंटिंग पूरी
ओडिशा की धामनगर सीट पर पांच राउंड तक काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर 18 राउंड तक मतों की गिनती होगी। पांचवें राउंड में बीजू जनता दल के अबंती दास को 3980 वोट और भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंसी सूरज को 4749 वोट मिले। दास को अब तक कुल 18923 वोट और सूरज को 22496 वोट मिल चुके हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर राउंड में आगे चल रहे हैं।
अंधेरी ईस्ट सीट पर लटके की बढ़त जारी
मुनूगोडे सीट पर BJP-टीआरएस में कांटे की टक्कर
ओडिशा की धामनगर सीट पर चार राउंड की काउंटिंग का काम पूरा हो चुका है। इस सीट पर बीजद प्रत्याशी अबंदी दास को कुल 3980 और भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज को 4749 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार सूरज आगे चल रहे हैं। चार राउंड की काउंटिंग के बाद बीजद प्रत्याशी अबंती दास को कुल 14920 वोट और भाजपा उम्मीदवार सूरज को 18181 वोट प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, तेलंगाना की मुनूगोडे सीट पर तीन राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद टीआरएस के कूसकुंतला प्रभाकर रेड्डी को 21589 वोट और भाजपा उम्मीदवार के राजगोपाल रेड्डी को 21174 वोट प्राप्त हुए हैं। मुनूगोडे सीट पर भाजपा और टीआरएस के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिल रही है।