मध्य प्रदेश टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं और इसके चलते जिले में हादसे की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, ताजा मामला एक बस के उफनते नाले में फंसने का सामने आया है, यहां एक बस हादसे का शिकार होते-होते बची, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें यात्री जान बचाने की कवायद करते दिख रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है पानी से उफनते नाले के पुल को पार करते समय यात्री बस पुल से नीचे गिरते गिरते बची, घबराये यात्रियों ने पानी में कूदकर जान बचाई ऐसें में उन लोगों के बीच खासी दिक्कत भरी स्थिति पैदा हो गई।
यात्री बस सवारियों को लेकर नुना से चंदेरा की ओर आ रही थी, जहां बीरपुरा गांव के पास स्थित नाले के पुल के ऊपर से बह रहे पानी को पार करते समय बड़ा हादसा होते होते बचा, ग्रामीणों ने वहां आकर लोगों की मदद की।
