मनरेगा को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, कांग्रेस ने उठाई बहाली की मांग; संसद में हंगामा

MGNREGA Row: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि विपक्ष मनरेगा की बहाली की मांग के लिए सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करेगा। बता दें कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को जब जी राम जी योजना की प्रशंसा की तो विपक्षी सांसद खड़े हो गए और जमकर हंगामा हुआ।

MGNREGA Row: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि विपक्ष महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की बहाली की मांग के लिए सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करेगा।

Parliament

मनरेगा को लेकर संसद में हंगामा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के दौरान, सभी विपक्षी दलों ने मनरेगा को बुलडोजर से (संख्या बल के आधार पर बिना आम सहमति बनाए) खत्म किए जाने के खिलाफ पूरे सम्मान और गरिमापूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष मनरेगा की बहाली की मांग के लिए सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करेगा।

End of Feed