ये ही हाल रहा तो लोहे पर पीतल चढ़ा कर जेवर बनाने पड़ेंगे; बजट 2026 पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने कहा कि असली बजट वही होता है, जो पेश होने के बाद गरीबों के चेहरों पर खुशी लाए। बजट का मकसद सिर्फ चुनिंदा लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना नहीं, बल्कि आम जनता की खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए।

Akhilesh Yadav on Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से भी किसी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक पेश किए गए बजट केवल 5 प्रतिशत लोगों के हित में बनाए गए हैं, जबकि देश की बड़ी आबादी, जिनमें गरीब, किसान और युवा शामिल हैं, वह लगातार उपेक्षित रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि गरीब की समझ से परे है ये बजट। वे बोले- ये ही हाल रहा तो लोहे पर पीतल चढ़ा कर जेवर बनाने पड़ेंगे।

akhilesh yadav

बजट पर गुस्सा अखिलेश यादव ये क्या बोल गए?

'बजट का मकसद... चुनिंदा लोगों की तरक्की'

अखिलेश यादव ने कहा कि असली बजट वही होता है, जो पेश होने के बाद गरीबों के चेहरों पर खुशी लाए। बजट का मकसद सिर्फ चुनिंदा लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना नहीं, बल्कि आम जनता की खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट के माध्यम से भाजपा अपने लोगों को सेट करती है और उनकी आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करती है, जबकि गरीबों और वंचितों की हालत जस की तस बनी रहती है।

End of Feed