सुप्रीम कोर्ट से मायावती को बड़ी राहत, सरकारी खजाने से करोड़ों के 'हाथी' बनवाने का मामला बंद

सुप्रीम कोर्ट के वकील रविकांत ने 2009 में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि जनता के जितने पैसे का दुरुपयोग हुआ है, वह बहुजन समाज पार्टी से वसूला जाए।

Mayawati Gets Relief from SC: सुप्रीम कोर्ट से बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी और अपनी पार्टी के सिंबल हाथी की मूर्तियां बनाने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा किया। मायावती के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई बंद की। अदालत ने 15 साल पहले दाखिल याचिका को पुराना मामला मानते हुए सुनवाई बंद कर दी।

mayawati

मायावती को राहत

सुप्रीम कोर्ट के वकील रविकांत ने 2009 में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि जनता के जितने पैसे का दुरुपयोग हुआ है, वह बहुजन समाज पार्टी से वसूला जाए। साथ ही मांग की थी कि जनता के धन से पार्टी का पार्कों में सिंबल हाथी बनाए गए हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को बीएसपी का चुनाव चिन्ह जब्त करने का आदेश दे।

End of Feed