ट्रंप वेनेजुएला से राष्ट्रपति को उठा लाए, तो ओवैसी ने भी पीएम मोदी के सामने रख दी ये डिमांड

ओवैसी ने मुंबई में एक जनसभा में कहा, अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से अगवा कर सकते हैं, तो मोदी जी भी पाकिस्तान जाकर 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत वापस ला सकते हैं।

Owaisi On Maduro Arrest: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर सीधा हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस कार्रवाई को लेकर ट्रंप पर सवाल उठ रहे हैं और विरोध के सुर तेज हो गए हैं। इसकी गूंज भारत में भी सुनाई दे रही है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर पीएम मोदी को भी चैलेंज दे दिया है। ओवैसी ने मांग की है कि जिस तरह ट्रंप एक संप्रभु देश के राष्ट्रपति को पकड़कर अमेरिका ले गए हैं, उसी तरह पीएम मोदी भी सेना भेजकर 26/11 मुंबई हमले को गुनाहगारों को पकड़कर देश लाए।

Owaisi in mumbai

ओवैसी ने की पीएम मोदी से मांग

ओवैसी ने पीएम मोदी से की ये मांग

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुंबई में एक जनसभा में कहा, आज हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से अगवा कर लिया और उन्हें अमेरिका ले गईं। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से अगवा कर सकते हैं, जब सऊदी अरब यमन में पोर्ट पर बमबारी कर सकता है, तो हम मोदी जी से कह रहे हैं कि आप भी पाकिस्तान जाकर 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत वापस ला सकते हैं।

End of Feed