'रामदेव मिलावटखोरों के सम्राट', पतंजलि मानहानि केस पर बृजभूषण का पलटवार, बोले- जेल जाने को तैयार, नहीं लूंगा जमानत

Patanjali Ghee Row: कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि पर मिलावटखोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। 50 करोड़ रुपये के मानहानि केस का सामना कर रहे बृजभूषण ने कहा कि अगर कोर्ट उन्हें सजा देकर जेल भेजती है, तो वे जमानत नहीं लेंगे।

Patanjali Ghee Row: कैसरगंज से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के उत्पादों पर एक बार फिर तीखा जुबानी हमला किया है। अपने विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद ने साफ किया कि अगर अदालत उन्हें इस मामले में सजा सुनाती है और जेल भेजती है, तो वे जमानत की अर्जी दाखिल नहीं करेंगे। उनका कहना है कि वे देश के लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करने के लिए सहर्ष जेल जाने को तैयार हैं।

Patanjali Ghee Row

बाबा रामदेव से विवाद के बीच बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा ऐलान

पूरे विवाद की जड़ पतंजलि के घी को लेकर बृजभूषण द्वारा दिया गया बयान है। उन्होंने गणित समझाते हुए कहा कि जब 30 किलो दूध से 1 किलो शुद्ध घी बनता है और दूध की कीमत 30 रुपये किलो हो, तो लागत ही 900 रुपये बैठती है। ऐसे में कोई 500 रुपये में शुद्ध घी कैसे बेच सकता है? उन्होंने बाबा रामदेव को 'मिलावटखोरों का शहंशाह' तक कह डाला और आरोप लगाया कि बाजार में विदेशों से रिफाइंड कचरा लाकर बेचा जा रहा है, जिससे बीमारियां और कैंसर बढ़ रहा है।

End of Feed