BRICS Summit: दिल्ली में भिड़े ईरान और UAE, पश्चिमी एशिया संकट पर तीखी बहस; रूस ने कराया बीच-बचाव

नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ईरान और यूएई के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पश्चिमी एशिया संकट पर आम सहमति न बन पाने से ब्रिक्स के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के पहले ही दिन कूटनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया। पीटीआई सूत्रों के अनुसार, बैठक के पहले सत्र के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और यूएई के राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति तब गंभीर हो गई जब दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ, जिसे शांत कराने के लिए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को हस्तक्षेप करना पड़ा।

BRICS iran uae conflict

दिल्ली में हो रही है दो दिवसीय की बैठक (X/@DrSJaishankar)

ईरान का अमेरिका और इजरायल पर हमला

अपने संबोधन में ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने खुद को 'अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद' का शिकार बताया। उन्होंने ब्रिक्स देशों से अपील की कि वे अमेरिका और इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन की स्पष्ट रूप से निंदा करें। अराघची ने कहा, "ब्रिक्स को पश्चिमी आधिपत्य और अमेरिका की उस भावना के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, जिसमें वह खुद को सजा से ऊपर मानता है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिक्स को एक न्यायपूर्ण और मानवीय वैश्विक व्यवस्था बनाने का मुख्य स्तंभ बनना चाहिए।

End of Feed