PM मोदी की 'डिनर डिप्लोमेसी' से आखिर क्यों दूर रहे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग? सामने आई बड़ी वजह

BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन व्यस्त कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए।

BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन व्यस्त कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। यह रात्रिभोज ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ-साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया था।

Modi Jinping

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शी जिनपिंग ब्रिक्स देशों के नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। हालांकि, चीनी राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल नहीं होने की तत्काल कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन एक सूत्र के मुताबिक, शी जिनपिंग आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे।

End of Feed