'शी जिनपिंग ने WhatsApp पर की शिकायत', ब्रिक्स डिनर विवाद पर BJP का राहुल गांधी पर तंज, बोली- 'नाराज फूफा जैसी कांग्रेस'

BRICS Summit Dinner Menu Row: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पूरी तरह शाकाहारी रात्रिभोज पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने गणमान्य मेहमानों पर अपनी खान-पान की पसंद थोपने का आरोप लगाया, तो वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष की ऐसी निरर्थक बातें ही यह साबित करती हैं कि यह शिखर सम्मेलन कितना सफल रहा है।

BRICS Summit Dinner Menu Row: भारत की मेजबानी में संपन्न हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता के बीच अब उसके रात्रिभोज (डिनर मेन्यू) को लेकर भारतीय राजनीति में बयानों के तीर चलने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों और राष्ट्रध्यक्षों के लिए आयोजित किए गए शुद्ध शाकाहारी रात्रिभोज पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि जब विपक्ष के पास इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की कमियां निकालने के लिए केवल भोजन का मेन्यू ही बचा हो, तो समझ लेना चाहिए कि यह शिखर सम्मेलन कितना ऐतिहासिक और सफल रहा है।

BRICS Summit Dinner Menu Row

ब्रिक्स डिनर विवाद पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तंज

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर रात्रिभोज के मेन्यू का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देशवासियों पर अपनी पसंद थोपने के बाद अब विदेशी मेहमानों पर भी इसे थोप रही है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी विविधताओं और बेहतरीन मांसाहारी व्यंजनों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन सरकार ने इस पहलू को छिपाने का काम किया है। इसी क्रम में राहुल गांधी ने भी किसी सीधे जिक्र के बिना अपनी बहन के हाथ के बने छोले-भटूरे की तस्वीर पोस्ट करते हुए देश के स्वाद और विविधता पर अपनी बात रखी।

End of Feed