BRICS संस्कृति सम्मेलन में भारत का सांस्कृतिक जलवा! 3 खास प्रदर्शनियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का आयोजन भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 5 से 8 अगस्त तक किया जा रहा है।'प्रोजेक्ट मौसम', 'बृहत्तर भारत'और 'ज्ञान भारतम्' के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन हो रहा है।

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का आयोजन भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 5 से 8 अगस्त तक किया जा रहा है। सम्मेलन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, समुद्री सभ्यता, ज्ञान परंपरा और ब्रिक्स देशों के साझा सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 'प्रोजेक्ट मौसम’, 'बृहत्तर भारत’ और 'ज्ञान भारतम्’ विषयक तीन विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की गई हैं। प्रदर्शनियां प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

BRICS Culture Conference

BRICS संस्कृति सम्मेलन में भारत का सांस्कृतिक जलवा!

इनसे भारत की समुद्री विरासत, ज्ञान परंपरा और वैश्विक सांस्कृतिक सहयोग को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनियां 7 एवं 9 अगस्त को नागरिकों के लिए भी खुली रहेंगी, जहां नागरिक भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वैश्विक सांस्कृतिक विविधता और ज्ञान परंपरा का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

End of Feed