अतीक अहमद का बेटा और पांच लाख का इनामी असद एनकाउंटर में ढेर, सीएम ने अधिकारियों को दी बधाई

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 13, 2023, 05:08 PM IST

Asad Encounter: अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसएटीएफ ने झांसी के पास मार गिराया है। करीब 42 दिनों से वो फरार था। उसके सिर पर पांच लाख का इनाम भी था।

KEY HIGHLIGHTS
  • अतीक अहमद का बेटा असद मारा गया
  • झांसी के पर एनकाउंटर में ढेर
  • उमेश पाल मर्डर केस में था शामिल

Asad Encounter: कहा जाता है कि जैसी करनी वैसी भरनी। अतीक अहमद(atique ahmed) का बेटा असद अहमद (asad ahmed latest news).अब इस दुनिया में नहीं है। करीब डेढ़ महीने पहले प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल को गोली मारी थी उसका हिसाब पुलिस ने बराबर कर दिया है। असद(asad ahmed news) और एक और शार्प शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पास बड़गांव में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में वकील उमेश पाल मर्डर केस में वो शामिल था। हत्याकांड के बाद वो यूपी के अलग अलग शहरों में फरारी काट रहा था। हाल ही में जानकारी मिली थी कि वो नोएडा- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कुछ इलाकों में गया। दिल्ली में वो अपने करीबी मित्र के यहां रह रहा था। बता दें कि जब मेरठ से अतीक के बहनोई अखलाक की गिरफ्तारी हुई तो इसके संबंध में कई बड़ी जानकारियां सामने आईं। असद के मारे जाने पर उमेश पाल(umesh pal murder case) की मां ने कहा हम कह रहे थे एनकाउंटर हो, पुलिस ने अच्छा किया है, आगे भी न्याय मिले कानून देखे, पुलिस विभाग अपने हिसाब से करें। मुख्यमंत्री जी पर भरोसा था और है। यहीं नहीं आगे के फैसले भी अच्छे होंगे।

asad encounter

अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर

एक नजर में असद एनकाउंटर

  • अतीक अहमद का बेटा था असद
  • उमेश पाल पर की थी फायरिंग
  • 22 फरवरी से था फरार
  • झांसी के पास मुठभेड़ में ढेर
  • असद के सिर पर पांच लाख का था इनाम
  • असद के साथ दूसरा शूटर गुलाम भी मारा गया

End of Feed